Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
गांधी-शास्त्री जयंती
Spread the love

राजिम। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू के निवास कार्यालय में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक रोहित साहू सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

महापुरुषों के संदेशों पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध “जय जवान, जय किसान” के संदेश के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन का नेतृत्व करने के साथ स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

गांधी-शास्त्री जयंतीविधायक ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श समाज को बेहतर दिशा देने का काम करते हैं। कार्यक्रम में राजिम क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, राजिम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *