Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बुधवार सुबह घर-घर दूध पहुंचाने निकले एक व्यक्ति की नाले में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दूधवाले को तत्काल नवापारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा के सोमवारी बाजार निवासी संतोष यादव (55 वर्ष) रोज की तरह बुधवार सुबह अपनी मोपेड बाइक से शहर के विभिन्न इलाकों में दूध वितरण के लिए निकले थे। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे।

हादसे में संतोष यादव के सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और तत्काल नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। संतोष यादव लंबे समय से दूध वितरण का कार्य करते थे और स्थानीय लोगों के बीच काफी परिचित थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खुली नाली बनी हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां तीन फीट गहरी खुली नाली बनी हुई है, जिस पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस मार्ग से पैदल और दोपहिया वाहनों से आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुली नाली लंबे समय से दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है।

बुधवार को संतोष की मौत के बाद लोगों में नाराजगी है और उन्होंने संबंधित विभाग से तत्काल नाली को ढंकने अथवा सुरक्षा बैरिकेड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई और दुखद घटना न हो।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा ब्रेकिंग: सड़क किनारे रुके युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *