छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार के साथ खेतों में भी हरियाली (Farming and Agriculture) लौट आई है। खरीफ सीजन 2026 में खेती-किसानी ने जोर पकड़ लिया है और प्रदेश में अब तक 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 69 प्रतिशत है। वहीं किसानों को समय पर खाद, बीज और कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने पूरी मशीनरी को अलर्ट मोड पर रखा है।
Farming and Agriculture: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को उनकी मांग के अनुसार प्रमाणित खाद और बीज बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खेतों तक पहुंचा रिकॉर्ड खाद और बीज

Farming and Agriculture: कृषि विभाग के अनुसार 22 जुलाई तक किसानों को 9.22 लाख मीट्रिक टन उर्वरक और 4.12 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित किए जा चुके हैं। बीज वितरण अपने लक्ष्य का 83 प्रतिशत, जबकि उर्वरक वितरण 59 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।
इस वर्ष राज्य में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है। अब तक धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली, रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बोनी तेजी से जारी है।
मुख्यमंत्री के निर्देश, अफसरों की बढ़ी जिम्मेदारी

Farming and Agriculture: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला अधिकारियों को सोसायटियों में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने तथा वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम स्वयं विभागीय अधिकारियों के माध्यम से स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
बारिश ने दी खेती को रफ्तार
Farming and Agriculture: राज्य में 22 जुलाई तक 389.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1246.3 मिमी है। पिछले 10 वर्षों के आधार पर इस अवधि तक औसत वर्षा 421.5 मिमी रही है। अच्छी बारिश के कारण किसानों ने तेजी से खेतों में बोनी का कार्य शुरू कर दिया है।
6,633 करोड़ रुपये का कृषि ऋण जारी

Farming and Agriculture: राज्य सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से किसानों को बड़ी राहत देते हुए 6,633.71 करोड़ रुपये का अल्पकालीन ब्याजमुक्त कृषि ऋण वितरित किया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में वितरित 5,560.34 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। इस वर्ष सरकार ने किसानों को 8,800 करोड़ रुपये का कृषि ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
सरकार का दावा-किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी
Farming and Agriculture: सरकार का दावा है कि खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, समय पर ऋण वितरण और लगातार निगरानी के चलते इस खरीफ सीजन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक किसान तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे और खेती का कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

