उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा विकासखंड के भेंड्रा नवागांव और पीरचाटोला में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मांगों पर मौके पर ही स्वीकृति एवं घोषणाएं करते हुए विकास कार्यों की सौगात दी।
करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात
Deputy CM Vijay Sharma: उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बोटेसुर से नवागांव तक 1 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं पीरचाटोला में 5.20 लाख की लागत से सड़क निर्माण और वीबीजीरामजी योजना के तहत पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत कराने की घोषणा भी की।
गांवों के विकास के लिए काम कर रही सरकार
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए (Deputy CM Vijay Sharma) विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भेंड्रा नवागांव और बोटेसुर क्षेत्र में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, बोर खनन, रंगमंच, आहता निर्माण और आंतरिक विद्युतीकरण सहित कई विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। साथ ही सूरजपुरा पंचायत में 51 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है।
Deputy CM Vijay Sharma उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। साथ ही प्रत्येक मिनी स्टेडियम में नियमित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर आसपास के 15 से 20 गांवों के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
पीएम आवास से गरीबों को मिला आशियाना
प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए डिप्टी सीएम (Deputy CM Vijay Sharma) ने बताया कि पीरचाटोला में 40, सूरजपुरा में 57, पेण्ड्रातराई में 61, बैगापारा में 65 और बोटेसुर में 75 आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों को मंजूरी दी गई थी और अब तक 11 लाख आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना आवश्यक
Deputy CM Vijay Sharma: विजय शर्मा ने महिला स्व-सहायता समूहों से डेयरी, दुग्ध उत्पादन और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर आय बढ़ाने की अपील की। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हुए कहा कि गांवों का विकास केवल सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि कृषि, व्यापार, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता संतोष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष दुर्गा पटेल, जनपद उपाध्यक्ष अशोक पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

