Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्या
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा से लगे कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह युवक-युवती के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। दोनों के शव एक ही पेड़ पर और एक ही दुपट्टे के सहारे लटके हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान खड़गवां चौकी क्षेत्र निवासी मूलचंद के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान रिंकी सिंह के रूप में हुई है। रिंकी मूल रूप से रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलसरा की रहने वाली बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने देखा शव

प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्याजानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ग्रामीण कोटबहरा जंगल में मशरूम बीनने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ पर लटके युवक-युवती के शवों पर पड़ी। दोनों को एक ही दुपट्टे से फंदे पर लटका देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लटोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

घटनास्थल के पास मिली बाइक

प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्यापुलिस को घटनास्थल के समीप एचएफ डिलक्स बाइक क्रमांक सीजी 15 डीजी 3422 खड़ी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती इसी बाइक से जंगल पहुंचे होंगे। शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगा रही है कि घटना सोमवार को हुई होगी, हालांकि इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट

जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक, व्यक्तिगत और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

रायपुर में एक ही पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *