Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

नवापारा। नवापारा इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महानदी किनारे से गुजर रहे ग्रामीणों ने महिला का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

बाढ़ में बहकर आने की आशंका

हाल ही में टीला एनीकट के आसपास महानदी में बाढ़ की स्थिति बनी थी। ऐसे में प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि महिला बाढ़ के पानी में बहकर यहां पहुंची हो सकती है। पुलिस फिलहाल महिला की पहचान कराने के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों और शव के एनीकट क्षेत्र तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

आरंग में भी महानदी किनारे मिले थे दो शव

गौरतलब है कि इससे पहले रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी किनारे दो शव मिले थे। इनमें एक शव महिला का बताया गया था, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। दोनों शवों के नदी के तेज बहाव में बहकर आने की आशंका जताई गई थी। हालांकि पुलिस अन्य संभावित पहलुओं से भी जांच कर रही है।

राजिम में दो अज्ञात महिलाओं के शव

वहीं, करीब तीन दिन पहले राजिम क्षेत्र में महानदी किनारे अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। एक शव एनीकट क्षेत्र और दूसरा मणीकंचन केंद्र के पास नदी किनारे मिला था। इन मामलों में भी बाढ़ के पानी में शवों के बहकर आने की आशंका जताई गई थी।

महानदी में मिली दो महिलाओं की लाशमहानदी में बाढ़ के बाद राजिम, नवापारा और अब आरंग क्षेत्र में शव मिलने की घटनाओं ने पुलिस के सामने शवों की पहचान और उनकी मौत की परिस्थितियों का पता लगाने की चुनौती बढ़ा दी है। पुलिस सभी मामलों में अपने स्तर पर जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

महानदी किनारे फिर मिले महिला-पुरूष के शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, इस बात की आशंका

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *