रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चौक के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को अंबेडकर चौक के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने नजर शव पर पड़ते ही हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव के पास ही एक बाइक भी मिली है। पुलिस बाइक से संबंधित जानकारी जुटाकर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
शरीर पर चोट के निशान नहीं
प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल अभनपुर थाना पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
ब्रेकिंगः नवापारा-अभनपुर मार्ग पर युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार






