Spread the love

रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में एक व्यापारी के कथित अपहरण, बंदूक की नोक पर 10 लाख रुपये की उगाही, मारपीट और जान से मारने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता गोबरा नवापारा निवासी मयंक छल्लानी, ने आरोप लगाया है कि 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने कर्मचारी महेश कंसारी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गुलजार खान और उसके एक साथी ने उनकी स्कूटी रोक ली। आरोप है कि पहले कर्मचारी से विवाद किया गया, फिर बंदूक दिखाकर मयंक को जबरन अपने साथ ले जाया गया।

बेरहमी से की मारपीट का आरोप

बंदूक की नोक पर व्यापारी का अपहरणपीड़ित के आवेदन के अनुसार, आरोपी उन्हें तर्री कुबेर कैंटीन के बेसमेंट में ले गए, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि बंदूक के पिछले हिस्से से कान के पास वार किया गया, 15 से 20 थप्पड़ मारे गए और 10 लाख रुपये की मांग करते हुए घटना का वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित का कहना है कि घटना से वहां मौजूद कुछ युवक भी घबराकर भाग गए।

खून से सने कपड़े बदलवाया और पर्स से 1500 निकालने का आरोप

बंदूक की नोक पर व्यापारी का अपहरणमयंक ने बताया कि डर के कारण पीड़ित ने अपने परिचित से फोन पर संपर्क कर पैसों की व्यवस्था करवाई। आरोप है कि इस दौरान उनके पर्स से करीब 1500 रुपये भी निकाल लिए गए। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने की नीयत से खून से सने कपड़े उतरवाकर नाले में फेंक दिए गए और नई शर्ट पहनाई गई।

बच्चों को मारने की धमकी का आरोप

प्रार्थी का आरोप है कि रुपये मिलने के बाद उनसे जबरन एक वीडियो बनवाया गया, जिसमें यह कहलवाया गया कि यह आपसी लेन-देन का मामला है। साथ ही आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर उनके बच्चों की हत्या कर शव थाने के सामने फेंकने की धमकी भी दी।

बंदूक की नोक पर व्यापारी का अपहरणपीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी नाक की हड्डी टूटने, कान का पर्दा फटने और आंखों से देखने में दिक्कत होने जैसी गंभीर चोटें आई हैं। भय और शारीरिक पीड़ा के कारण उन्होंने घटना के दो दिन बाद 22 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई। मयंक छल्लानी ने पुलिस से उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत FIRदर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जे.के. दुबे ने बताया कि व्यापारी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा ब्रेकिंग: JCB लेकर घर तोड़ने पहुंचे दबंग, छात्रा के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने की कार्रवाई की मांग

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *