सहदेव कंसारी का निधन
Spread the love

नवापारा-राजिम। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद एवं नगर पालिका सभापति सहदेव कंसारी का शुक्रवार देर रात हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार को आयोजित अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दिवंगत सहदेव कंसारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सरल, मिलनसार एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को याद किया।

सहदेव कंसारी का निधन

अंतिम संस्कार में परिजनों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सहदेव कंसारी के निधन को नगर की सार्वजनिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन से नगर पालिका परिषद सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा नगर पालिका में एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, विकास कार्यों को गति देने का लिया संकल्प, विधायक इंद्रकुमार साहू रहे मौजूद

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *