भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में किया गया। कार्यशाला में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं गरियाबंद जिला प्रभारी नेहरू निषाद, किसान मोर्चा के जिला सहप्रभारी लौटन गिलहरे विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, डिजिटल प्रशिक्षण और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य विषय डीएलपी (Digital Learning Platform) रहा। पदाधिकारियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को 6 जुलाई तक ‘‘सरल’’ ऐप डाउनलोड कर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में डिजिटल माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ तथा भाजपा किसान मोर्चा को जिले का सबसे मजबूत संगठनात्मक मोर्चा बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं गरियाबंद जिला प्रभारी नेहरू निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, जिला मंत्री सुरेंद्र सेगटेके, भाजपा किसान मोर्चा के गरियाबंद जिला प्रभारी दुबेलाल साहू, जिला सहप्रभारी लौटन गिलहरे, रामू साहू (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा), जिला अध्यक्ष हलमन धुर्वा, जिला महामंत्री संदीप पांडेय सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
नवनियुक्त भाजयुमो पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट, वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

