जीवनदीप समिति की बैठक
Spread the love

नवापारा-राजिम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में जीवनदीप समिति की साधारण सभा स्थानीय विधायक एवं समिति के अध्यक्ष इंद्र कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जीवनदीप समिति की बैठक
स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.बी. कोसरिया एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, संसाधनों की स्थिति तथा भविष्य की आवश्यकताओं की जानकारी प्रस्तुत की। अधिकारियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव भी समिति के समक्ष रखे।

शेड निर्माण और बोरवेल कनेक्शन के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति

अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विधायक इंद्र कुमार साहू ने अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्टाफ शेड निर्माण हेतु लगभग 3 लाख रुपये तथा बोरवेल कनेक्शन के लिए 1 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर

बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने, मरीजों की सुविधाओं का विस्तार करने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि आम जनता को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जीवनदीप समिति की बैठक
जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.बी. कोसरिया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेंद्र साहू, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) अश्वनी पांडे, एल.पी. तारक, जीवनदीप समिति के सदस्य नागेंद्र वर्मा, संजय साहू, श्रीमती वर्षा शर्मा, डॉ. लीलाराम साहू, मुकुंद मेश्राम, जनपद सभापति ब्रह्मानंद साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढी, नगर पालिका सभापति सहदेव कंसारी, पार्षद नम्मू नारायण ठाकुर, एल्डरमैन कन्हैया साहू सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण

जीवनदीप समिति की बैठक
अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण

बैठक के उपरांत विधायक इंद्र कुमार साहू एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जीवनदीप समिति के सदस्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।

विधायक ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

पल्स पोलियो अभियान: बच्चों को पिलाई गई ‘‘दो बूंद जिंदगी की’’

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *