नाबालिग युवती ने की आत्महत्या
Spread the love

अभनपुर इलाके में एक नाबालिग युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सकरी निवासी देविका (17 वर्ष) का शव बुधवार शाम उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि युवती कुछ दिनों से परेशानी थी।

पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *