भाई पर तीर-कमान से हमला
Spread the love

गरियाबंद जिले में सगे भाई ने ही अपने भाई पर तीर-कमान से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि तीर पीठ को चीरते हुए शरीर के भीतर गहराई तक घुस गया और आंत तक पहुंच गया। बीच-बचाव करने पहुंचे घायल के जीजा को भी आरोपी ने तीर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम गुमरापदर में कमार भुंजिया जनजाति के गन सिंह कमार पर उनके सगे भाई रज्जो कमार ने तीर-कमान से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने बेहद करीब से तीर चलाया, जो पीठ में धंसते हुए शरीर के अंदर तक पहुंच गया।

बीच-बचाव करने पहुंचे जीजा पर भी हमला

भाई पर तीर-कमान से हमलाहमले के दौरान जब घायल के जीजा बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तीर चला दिया, जिससे वे भी घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल गन सिंह कमार को पहले 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल रायपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। जीजा का भी उपचार किया जा रहा है।

भाई पर तीर-कमान से हमलाप्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के पूछताछ और आरोपी के गिरफ्तार के बाद ही मामले की खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद आरोपी रज्जो कमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

मेले घूमने पहुंचे दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *