नवापारा-राजिम। छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू के 2 जुलाई को जन्मदिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू का पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया और उनके सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में भाजपा नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, पार्षद रवि साहू, एल्डरमैन कन्हैया साहू, गोयल भट्ट, धीरज साहू, चंद्रिका साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पूर्व मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
हमसे जुड़े WhatsApp Channel
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
नवनियुक्त भाजयुमो पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट, वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

