Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
Spread the love

रायपुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस ने शनिवार तड़के व्यापक छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर को सुबह 5 बजे उत्तर, मध्य और पश्चिम जोन के अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ पुलिस टीमों ने दबिश दी।

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारीइस दौरान सैकड़ों पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीमों ने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, पूछताछ और जांच की। साथ ही बाहरी राज्यों से आकर रहने वाले लोगों और किरायेदारों की जानकारी जुटाकर उनके दस्तावेजों एवं पुलिस सत्यापन की स्थिति की जांच की गई।

छह संवेदनशील इलाकों में एक साथ पहुंची पुलिस

विशेष अभियान के तहत उत्तर जोन में थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के रामनगर स्थित बीएसयूपी कॉलोनी और थाना पंडरी क्षेत्र के दलदल सिवनी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में कार्रवाई की गई।

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारीवहीं मध्य जोन में थाना तेलीबांधा क्षेत्र की लभांडी बीएसयूपी कॉलोनी और सुभाष नगर के देवरपारा में पुलिस टीमों ने जांच की। पश्चिम जोन में थाना टिकरापारा क्षेत्र के बोरियाखुर्द स्थित बीएसयूपी कॉलोनी तथा थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के लालपुर स्थित देवारडेरा में एक साथ दबिश दी गई।

बाहरी लोगों और किरायेदारों की जुटाई जानकारी

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारीअभियान के दौरान पुलिस ने संबंधित इलाकों में निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी जानकारी जुटाई। दूसरे राज्यों से आकर रहने वाले लोगों के विवरणों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा किरायेदारों की जानकारी लेकर यह भी जांच की गई कि उनका पुलिस सत्यापन कराया गया है या नहीं।

पुराने अपराधियों को दी गई सख्त चेतावनी

पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारीपुलिस टीमों ने पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे और निगरानी में रखे गए व्यक्तियों की गतिविधियों की भी जांच की। ऐसे लोगों को अपराध से दूर रहने और कानून का पालन करने की कड़ी समझाइश दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकरण में जांच या पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को तत्काल उपस्थित होकर सहयोग करना होगा।

न्यायालय के लंबित वारंटों की भी हुई तामिली

इस दौरान कानून व्यवस्था की निगरानी के साथ न्यायालय द्वारा जारी लंबित वारंटों की तामिली पर भी ध्यान दिया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न प्रकरणों में जारी वारंटों की तामिली की। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

रायपुर में 50 लोग अचानक हुए लापता… अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप! पुलिस ने खोला राज, 39 मिले तो सामने आई चौंकाने वाली वजहें; 11 अब भी गायब!

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *