नवापारा-राजिम। दीपावली पर्व से पहले नवापारा शहर की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को नवापारा नगर के अधिकांश हिस्सों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है।
विद्युत विभाग से जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी उपकेंद्र पारागांव में दीपावली पूर्व मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखी जाएगी।
इन फीडरों से जुड़े क्षेत्र होंगे प्रभावित
मेंटेनेंस कार्य के दौरान 11 केवी पारागांव फीडर, टाउन फीडर, राजिम फीडर, गंज रोड फीडर, हाईटेक फीडर, चंपारण फीडर, पोड़ फीडर और अटल ज्योति फीडर सहित उपकेंद्र से संचालित अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग के मुताबिक, शीतलापारा और सिंधी कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर लगभग संपूर्ण नवापारा शहर में बिजली बंद रहेगी। हालांकि, रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली बंद रहने के निर्धारित समय में बदलाव भी किया जा सकता है।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
दीपावली के मद्देनजर बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। ऐसे में नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, जरूरी घरेलू कार्यों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी पहले ही कर लें।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
खेत से घर लौट रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत; घटना का लाइव वीडियो आया सामने





