Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
रायपुर लापता व्यक्ति मिले
Spread the love

राजधानी रायपुर में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अब तक 50 गुमशुदगी के मामलों में से 39 लापता व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलवा दिया है। वहीं शेष 11 व्यक्तियों की तलाश लगातार जारी है। अपनों के वापस मिलने से कई परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

रायपुर लापता व्यक्ति मिलेपुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न थानों की पुलिस टीमें लगातार पतासाजी कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 तक कुल 39 व्यक्तियों को खोजने में सफलता मिली है।

सात थाना क्षेत्रों में चल रही थी तलाश

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, थाना कोतवाली में दर्ज 5 मामलों में से 4, गोलबाजार में 4 में से 3, मौदहापारा में 12 में से 11, गंज में 7 में से 4, सिविल लाइन में 10 में से 6, तेलीबांधा में 8 में से 7 तथा देवेंद्र नगर में दर्ज सभी 4 मामलों में लापता व्यक्तियों को खोज लिया गया है। इस तरह कुल 50 मामलों में से 39 व्यक्तियों की तलाश पूरी हो चुकी है, जबकि 11 लोग अभी भी लापता हैं।

किसी के साथ अपराध या अनिष्ट होने की पुष्टि नहीं

रायपुर लापता व्यक्ति मिलेपुलिस की जांच में लापता होने के पीछे अलग-अलग व्यक्तिगत और पारिवारिक कारण सामने आए हैं। कुछ लोग काम की तलाश में दूसरे स्थानों पर चले गए थे, तो कुछ परिवार से नाराज होकर घर छोड़कर चले गए थे। वहीं कुछ मामलों में मानसिक अस्वस्थता के कारण व्यक्ति परिवार से बिछड़ गए। इसके अलावा प्रेम संबंधों के चलते घर छोड़ने, विवाह कर लेने और बिना बताए धार्मिक यात्रा पर जाने के मामले भी सामने आए हैं।

पुलिस के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान कुछ व्यक्ति अपने परिजनों को बिना बताए डोंगरगढ़ दर्शन के लिए चले गए थे। उनके परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अब तक खोजे गए सभी 39 व्यक्तियों के बयान और जांच में किसी के साथ अपराध अथवा किसी प्रकार का अनिष्ट घटित होना सामने नहीं आया है। शेष 11 व्यक्तियों की तलाश भी गंभीरता से की जा रही है और उनके परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

FIR दर्ज होने का मतलब अपहरण नहीं

रायपुर लापता व्यक्ति मिलेपुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में इन गुमशुदगी के मामलों को एक साथ कई लोगों के अपहरण की घटनाओं के रूप में प्रस्तुत करने वाली भ्रामक जानकारी सामने आई थी। पुलिस के अनुसार, सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 22 मई 2026 के बाद प्राप्त गुमशुदगी की सूचनाओं पर भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर तलाश और जांच की जा रही है।

रायपुर लापता व्यक्ति मिलेपुलिस ने कहा कि पहले जिन मामलों में गुम इंसान प्रकरण दर्ज किया जाता था, उनमें अब FIR दर्ज करना निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है। केवल FIR दर्ज होने से अपहरण या किसी अन्य अपराध का घटित होना प्रमाणित नहीं होता। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें और तथ्यों की पुष्टि किए बिना ऐसी जानकारी सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर साझा न करें।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

आधी रात हॉस्टल छोड़कर भागीं 3 छात्राएं! साड़ी पहने रहस्यमयी आकृति देखकर सहमीं, छात्रावास की सुरक्षा पर उठे सवाल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *