Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

रायपुर। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और प्रभावित पात्र किसानों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करे। प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का जल्द से जल्द आकलन किया जाए, ताकि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

आरबीसी 6-4 के तहत मिलेगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फसल क्षति का सर्वेक्षण निर्धारित मानदंडों के अनुसार शीघ्र पूरा किया जाए। इसके बाद आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण से लेकर राहत राशि वितरण तक की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए।

किसानों को राहत देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कैबिनेट की बैठकमुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसानों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों को राहत प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

चक्रवाती तूफान का अलर्ट: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में स्कूल बंद, गंगरेल बांध से छोड़ा जा सकता है पानी

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *