Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Spread the love

नवापारा-राजिम। शहर में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और निर्माण कार्य शुरू होने में हो रही देरी को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने एक बार फिर पालिका प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और भूमिपूजन किए जाने के बाद भी कई वार्डों में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

उन्होंने सवाल उठाया है कि जब विकास कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कुछ कार्यों का भूमिपूजन भी हो चुका है, तो फिर धरातल पर निर्माण शुरू होने का इंतजार क्यों किया जा रहा है?

भूमिपूजन होने के बावजूद काम शुरू नहीं

संध्या राव ने वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन होने के बावजूद काम शुरू नहीं होने का मुद्दा उठाया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 7, वार्ड क्रमांक 2 सहित अन्य वार्डों में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि विकास कार्यों की घोषणा और भूमिपूजन के बाद जनता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए, लेकिन यदि महीनों तक काम शुरू ही नहीं होता, तो ऐसे आयोजनों और प्रक्रियाओं का आम नागरिकों को क्या लाभ मिल रहा है?

भूमिपूजन हुआ, टेंडर भी निकला, फिर निर्माण में देरी क्यों?

नगर में निर्माण कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नेता प्रतिपक्ष ने पालिका प्रशासन से जवाब मांगा है कि आखिर ठेकेदारों को समय पर काम शुरू करने के लिए बाध्य क्यों नहीं किया जा रहा है? निर्माण कार्यों में देरी के पीछे क्या कारण हैं और जिम्मेदारों के विरुद्ध अब तक क्या कार्रवाई की गई है? उन्होंने मांग की है कि संबंधित ठेकेदारों को तत्काल नोटिस जारी कर निर्माण कार्य शुरू करने के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं तथा काम पूरा करने की समय-सीमा तय की जाए।

टेंडर निरस्त कर दूसरे ठेकेदार को काम सौंपा जाए

संध्या राव का कहना है कि सार्वजनिक धन से होने वाले निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी को सामान्य प्रक्रिया मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यदि ठेकेदार निर्धारित समय में काम शुरू नहीं करते और तय समय-सीमा में निर्माण पूरा नहीं करते, तो उनके टेंडर निरस्त किए जाएं। इसके बाद रिटेंडर की प्रक्रिया अपनाकर दूसरे ठेकेदार को काम सौंपा जाए, ताकि जनता को विकास कार्यों के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

सिर्फ सड़क नहीं, शहर की दूसरी समस्याओं पर भी मुखर हैं संध्या राव

नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर संध्या राव लगातार अलग-अलग मुद्दे उठाती रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों और पशुधन से जुड़ी समस्या, शहर की सफाई व्यवस्था, आश्रय स्थल के संचालन और अन्य जनहित के विषयों पर पालिका प्रशासन से जवाब मांगा है। अब निर्माण कार्यों में देरी का मुद्दा उठाकर उन्होंने विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सवालों का दायरा और बढ़ा दिया है।

पालिका प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग

नेता प्रतिपक्ष श्रीमती संध्या रावनेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि पालिका प्रशासन केवल टेंडर जारी करने और भूमिपूजन तक सीमित न रहे, बल्कि स्वीकृत कार्यों को समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी भी निभाए। जिन वार्डों में निर्माण कार्य लंबित हैं, वहां निर्माण कार्य में देरी के कारण बताए जाएं और संबंधित ठेकेदारों को काम शुरू करने के लिए बाध्य किया जाए।

नोटिस जारी किया जाएगा

मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश कुमार पैकरा ने कहा कि बारिश के कारण काम रुका हुआ था। निर्माण कार्य प्रारंभ कराने ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जाएगा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

नवापारा में केंद्र की महत्वाकांक्षी आश्रय योजना पर सवाल! चंदे के भरोसे चल रहा बेघरों का आशियाना? नेता प्रतिपक्ष संध्या राव ने पालिका प्रशासन से मांगा जवाब

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *