Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
भारी वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
Spread the love

कोरबा। तेज रफ्तार भारी वाहन ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो युवकों जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के बाद पूजा का सामान पंडित के यहां छोड़कर घर लौट रहे थे। जिस घर में मां दुर्गा की विदाई के बाद विजयादशमी की खुशियां थीं, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार और मातम छा गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र का है।

विसर्जन के बाद लौट रहे थे दोनों युवक

भारी वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौतजानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नोनबिर्रा निवासी यशवंत गुप्ता पिता हरि गुप्ता (24) और शुभम गुप्ता (20) के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के थे और रिश्ते में चाचा-भतीजा बताए जा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, नोनबिर्रा में नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से पूजा का सामान पंडित के यहां छोड़ने गए थे।

सामान छोड़कर वापस लौटते समय शाम करीब चार बजे रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर में पसरा मातम

विजयादशमी के दिन हुए इस हादसे ने गुप्ता परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस परिवार में कुछ समय पहले तक नवरात्रि और विसर्जन की गतिविधियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

भारी वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौतपुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद भारी वाहन चालक के मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

फिंगेश्वर में सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवक की लाश, 10 फीट नीचे खेत में पड़ी थी बाइक; जांच में जुटी पुलिस

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *