मन की बात कार्यक्रम Abhanpur
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण रविवार को अभनपुर के शक्तिकेंद्र क्रमांक-02, बूथ क्रमांक-211, वार्ड क्रमांक-10 में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

मन की बात कार्यक्रम Abhanpurकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री (रायपुर ग्रामीण) संचित तिवारी उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल महामंत्री सूरजलाल साहू, शक्तिकेंद्र संयोजक लौटन गिलहरे, सह संयोजक सागर साहू, पार्षद रूपनारायण साहू, पार्षद मीना साहू, वरुण राठी, राजा राय, बूथ अध्यक्ष धनेश्वर साहू, बूथ अध्यक्ष सागर बारले, रामचरण चक्रधारी, बूथ अध्यक्ष देवनारायण साहू, रामा साहू, आकाश साहू, लाला भैया, दिनेश साहू तथा सुयश गिरेपुंजे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मन की बात कार्यक्रम Abhanpur
उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा कार्यक्रम में उठाए गए विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि वार्ड की माता-बहनों एवं महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

दादरझोरी में भी किया प्रसारण

मन की बात कार्यक्रम Dadarjhoriअभनुपर ब्लॉक के ग्राम दादरझोरी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

मन की बात कार्यक्रम Dadarjhoriइस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डामनलाल साहू, महामंत्री चेतन साहू, दरवन साहू, सुकलाल साहू, सेवती बाई साहू (उपाध्यक्ष, शासकीय प्राथमिक शाला दादरझोरी), कीर्ति साहू, डॉ. सोनाऊ साहू, किसान मोर्चा मंडल के दूजराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर विस्तार WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भाजयुमो अभनपुर मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *