Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
Instagram पर युवती को अश्लील मैसेज
Spread the love

रायपुर। माना कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती को इंस्टाग्राम Instagram पर लगातार अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि अलग-अलग इंस्टाग्राम Instagram आईडी से उसकी तस्वीरों पर आपत्तिजनक मैसेज किए गए। इसके अलावा गाली-गलौज करते हुए उसके खिलाफ गलत और झूठे आरोप लगाए गए तथा परिवार से जुड़ी निजी बातों को भी गलत तरीके से पेश किया गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन इंस्टाग्राम Instagram आईडी के धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलग-अलग ID से लगातार भेजे गए अश्लील संदेश

पुलिस के अनुसार पीड़िता बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। उसने शिकायत में बताया कि वह अपनी इंस्टाग्राम आईडी (Instagram ID) का संचालन करती है। आरोप है कि 7 जून से 14 जुलाई 2026 के बीच उसके इंस्टाग्राम (Instagram ID) पर अपलोड की गई तस्वीरों पर अज्ञात व्यक्तियों ने लगातार अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजे।

शिकायत के मुताबिक, अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी (Instagram ID) से भेजे गए संदेशों में गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। युवती के खिलाफ गलत और झूठे आरोप लगाए गए। साथ ही उसके परिवार से जुड़ी व्यक्तिगत बातों को भी गलत तरीके से पेश कर उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप है।

मंगेतर की इंस्टाग्राम ID पर भी भेजे मैसेज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मंगेतर की इंस्टाग्राम आईडी (Instagram ID) पर भी उसके संबंध में अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। शिकायत के अनुसार, एक अन्य इंस्टाग्राम आईडी (Instagram ID) से उसके मंगेतर को युवती से संबंधित आपत्तिजनक मैसेज किए गए। लगातार इस तरह के संदेश मिलने से युवती ने मानसिक तनाव होने की बात शिकायत में कही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, डिजिटल साक्ष्यों की जांच

माना कैंप पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 351(4) और 79 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस अब इंस्टाग्राम अकाउंट्स (Instagram ID) के संचालनकर्ताओं की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स, भेजे गए संदेशों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, संबंध बनाने का बनाया दबाव; मंगेतर संग पहुंची युवती ने जड़े थप्पड़

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *