नवापारा-राजिम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा उनके जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन द्वारा “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के अंतर्गत नवापारा नगर में एक दिवसीय विशाल स्वास्थ्य महा शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। शिविर का आयोजन 8 अक्टूबर को नवापारा के नेहरू घाट स्थित सामुदायिक भवन परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, दवाई वितरण और रक्तदान शिविर जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा शिविर में जांच के दौरान चिन्हित मरीजों का निःशुल्क उपचार भी किया जाएगा।
किशोर देवांगन ने शिविर की जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सहित विभिन्न सुविधाएं पहुंचाना है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
मोदीजी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दिया जरूर जलाएं – किशोर देवांगन






