Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
नवापारा में ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रारंभ
Spread the love

नवापारा-राजिम। गोबरा नवापारा में रायपुर-राजिम मार्ग पर खोलीपारा रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण के शुरुआती चरण में सड़क के दोनों ओर लोहे के बड़े-बड़े ऊंचे प्लेट लगाए जा रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन को लेकर लोगों की चिंता बढ़ी है। वहीं सड़क किनारे दुकान संचालित करने वाले व्यापारियों को दीपावली के त्योहारी सीजन में कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।

व्यापारियों ने जताई रोजगार प्रभावित होने की चिंता

इसी समस्या को लेकर प्रभावित दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों ने रविवार को बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की थी। लोगों ने सांसद को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण विकास के लिए जरूरी है, लेकिन दीपावली के दौरान आम लोगों और व्यापारियों को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को अपने निवास पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों से ओवरब्रिज निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य की प्रगति और निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों व दुकानदारों को होने वाली संभावित परेशानियों की जानकारी ली।

त्योहारी सीजन में लोगों को परेशानी न हो

सांसद ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, लेकिन निर्माण के दौरान आम नागरिकों और व्यापारियों को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने दीपावली के त्योहारी सीजन को देखते हुए आवागमन सुचारु बनाए रखने और दुकानदारों के कारोबार पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्य की गति और यातायात व्यवस्था बेहतर हो

सांसद ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधाओं और उनकी आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गति और यातायात व्यवस्था के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा। इस दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य विजय गोयल सहित रेलवे के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विजय गोयल ने नागरिकों की समस्याओं से कराया अवगत

इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य एवं नगर पालिका गोबरा नवापारा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने भी स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की समस्याओं को सांसद बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारी सीजन में दुकानदारों और आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे को निर्माण की कार्ययोजना के साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ दुकानों तक पहुंच और आम नागरिकों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

रेलवे की लापरवाही या व्यवस्था की अनदेखी? लाखों का बिजली बिल बकाया, पंप हाउस बंद और अंडरब्रिज बना तालाब

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *