Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
गणेश उत्सव, महाभंडारा
Spread the love

दुर्ग। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर मैत्री दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंजोरा में श्रद्धा और सेवा की भावना के साथ महाभंडारा प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंधन, चिकित्सक, प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

सेवा भावना से जुड़े सभी लोग – राजेश जैन

गणेश उत्सव, महाभंडाराइस अवसर पर मैत्री एजुकेशनल सोसायटी के महासचिव राजेश जैन ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि महाभंडारे के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ना और उन्हें प्रसादी प्रदान करना आत्मीयता एवं सेवा का भाव दर्शाता है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

संस्कार और सेवा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का हिस्सा – डीन

महाविद्यालय के डीन डॉ. प्रदीप बाबू कोम्मी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहभागी सभी लोगों की सराहना की।

गणेश उत्सव, महाभंडाराकार्यक्रम में पीयूष जैन, डीन (अकादमिक) डॉ. संजीव सिंह, वाइस डीन डॉ. योगेश साहू सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. सौम्या शर्मा, डॉ. शिरीष गोयल, डॉ. अंशुता साहू, डॉ. अजित मिश्रा, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. आरती मिश्रा, डॉ. अभिषेक पाल, डॉ. सन्नी सिकरवार, डॉ. बाला सुब्रमण्यम, डॉ. अंकिता उइके, डॉ सोनम अग्रवाल, डॉ. तनुज चौधरी, डॉ. प्रतीक सुराना, डॉ. प्रतीक गुप्ता, डॉ. गुलाब चंद, डॉ. मेहताब भाटिया, डॉ. प्रियब्रत जेना, डॉ. दीपक राजपूत, डॉ. सृष्टि हरिहानो, डॉ. श्रृति शर्मा और डॉ. इशिका उपस्थित रहे।

कॉलेज प्रबंधन की ओर से वी.के. त्रिपाठी, राजेश भट्टाचार्य एवं धीरज बंजारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। महाभंडारे के दौरान सभी ने मिलकर प्रसादी वितरण की व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण कराई। पूरे आयोजन में उत्सव और सेवा का माहौल बना रहा।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

मैत्री डेंटल कॉलेज में रिसर्च मेथडोलॉजी पर CDE प्रोग्राम, MDS विद्यार्थियों ने सीखी वैज्ञानिक शोध की बारीकियां

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *