Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
महानदी में मिली दो महिलाओं की लाश
Spread the love

राजिम से बड़ी खबर आ रही है, जहां महानदी के अलग-अलग जगहों पर दो अज्ञात महिलाओं के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिली, जबकि दूसरी महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

अर्धनग्न हालत में मिला पहला शव

महानदी में मिली दो महिलाओं की लाशजानकारी के अनुसार राजिम-नवागांव एनीकट के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। महिला की पहचान और मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाथ पर ‘अनिता राज’ का गोदना

महानदी में मिली दो महिलाओं की लाशबताया गया कि महिला के हाथ पर गोदना यानी टैटू बना हुआ है, जिसमें ‘अनिता राज’ लिखा है। राजिम पुलिस के अनुसार हाथ पर बने गोदना के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मणिकंचन वार्ड में मिली सड़ी-गली लाश

महानदी में मिली दो महिलाओं की लाशदूसरी महिला का शव राजिम के मणिकंचन वार्ड क्रमांक 1 के पास मिला है। शव काफी सड़ी-गली हालत में मिला है, जिसके कारण महिला की पहचान करने में परेशानी आ रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। मौके से जुरूरी साक्ष्य जुटाकर सुरक्षित किए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महानदी में मिली दो महिलाओं की लाशपुलिस शवों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है और आसपास के क्षेत्रों से लापता महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों महिलाओं की मौत किन परिस्थितियों में हुई, शव नदी के अलग-अलग हिस्सों तक कैसे पहुंचे और क्या दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम ब्रेकिंग: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, चार दिन बाद कब्र से निकाला शव, जानिए पूरा मामला

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *