रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को तबादला आदेश जारी कर 125 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। इस प्रशासनिक फेरबदल में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अन्य पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों के अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, वहीं मंत्रालय और विभिन्न विभागों में भी पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
गरियाबंद जिले में भी बदले अधिकारी
तबादला सूची में गरियाबंद जिले से जुड़े अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। नवीन कुमार भगत अपर कलेक्टर गरियाबंद से अपर कलेक्टर सक्ती, टेकराम माहेश्वरीरू संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर से संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद, राम सिंह सोरी डिप्टी कलेक्टर गरियाबंद से डिप्टी कलेक्टर, दंतेवाड़ा और अंजली खलखो डिप्टी कलेक्टर, गरियाबंद से डिप्टी कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है।
डिप्टी कलेक्टरों को भी मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों के भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। अलग-अलग जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, गरियाबंद, बस्तर, जशपुर, सरगुजा और अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखिए सूची






