Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
सेवा सेतु शिविर
Spread the love

फिंगेश्वर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सभाकक्ष में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। शिविर में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान विधायक रोहित साहू ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चार गांवों में खुलेंगी नवीन राशन दुकानें

शिविर के दौरान विधायक रोहित साहू ने फिंगेश्वर विकासखंड में चार नवीन राशन दुकानें खोलने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इनमें ग्राम तर्रा, किरवई, बासीन और लचकेरा के आश्रित ग्राम खपरी शामिल हैं। इन दुकानों के खुलने से संबंधित गांवों के लोगों को राशन वितरण की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

धान खरीदी केंद्र खोलने पर भी जोर

ग्राम पंचायत बिजली के प्रतिनिधियों की मांग पर विधायक ने नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में धान खरीदी केंद्र खोलने की आवश्यकता है, वहां आगामी खरीफ विपणन सत्र में केंद्र प्रारंभ करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि किसानों को धान बेचने में सुविधा मिल सके।

जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु है शिविर

विधायक रोहित साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर जनता और शासन के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करने की हिदायत दी। साथ ही जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनता के कल्याण के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।

पंचायत स्तर पर ऐसे आयोजन कारगर – जनपद अध्यक्ष

जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू ने कहा कि फिंगेश्वर जनपद क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पंचायत स्तर पर इस तरह के आयोजन बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सिर्रीखुर्द सरपंच देवेंद्र वर्मा ने किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

सेवा सेतु शिविरकार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यदु, पूर्व जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजूलता हरित, जनपद सदस्य मंजू साहू, आशीष पाण्डेय, उमा साहू, रामेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मिंजून साहू, महामंत्री प्रेम टोडर, भुवन साहू, दशरथ सिन्हा, फनीकेश्वर नाथ महाविद्यालय अध्यक्ष राजू साहू, संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, शांति कोसरे, पदमा यदु, भुनेश्वरी साहू, राधेश्याम साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव, ओमप्रकाश साहू, वैभव नतथानी, होरी साहू, खाद्य अधिकारी जन्मजाय नायक और सोनाली ठाकुर उपस्थित रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

विधायक रोहित साहू ने दी विकास कार्यों की सौगात, सिवनी में 17.84 लाख के लोकार्पण और 69 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *