गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां जंगल में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान घर के बाहर मौजूद तेंदुए Leopard ने उस पर हमला कर दिया और उसे उठाकर जंगल की ओर ले गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के सड़कपरसुली वन परिक्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम हाटमोहा निवासी उकरी बाई भुंजिया पति जोहर सिंह भुंजिया (करीब 70 वर्ष) मंगलवार सुबह अचानकर लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद किया गया।
घर के बाहर से तेंदुए के उठा ले जाने की बात
ग्रामीणों के अनुसार, उकरी बाई सुबह घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान तेंदुए Leopard ने उसे अपना शिकार बनाया और जंगल की तरफ ले गया। घटना की जानकारी सामने आते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग की टीम तेंदुए के हमले से जुड़ी परिस्थितियों और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र की जांच कर रही है।
फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वन विभाग की जांच के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत
घटना के बाद हाटमोहा सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए Leopard की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और वन विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वन विभाग द्वारा घटनास्थल के आसपास तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
गांव में घूम रहा तेंदुआ पिंजरे में कैद! ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, वन विभाग ने किया रेस्क्यू






