Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
महिला की हत्या
Spread the love

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ोसी के घर के कमरे से बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पड़ोसी युवक ने खाली बीयर की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कमरे में मिली खून से सनी लाश

जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम छतरमड़ाई के बस्तीपारा में महिला के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीप कुमार इकेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम और एफएसएल यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की पहचान रत्नी बाई सोरी पति गंगाराम सोरी (37 वर्ष) के रूप में की गई। जांच के दौरान शव के पास बीयर बोतल के टुकड़े और काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ मिला।

पति को सुबह मिली घटना की जानकारी

पुलिस के अनुसार, मृतिका रत्नी बाई सोरी शाम को अपने बच्चों के साथ गांव में आयोजित नुआखाई और गणेशोत्सव कार्यक्रम देखने गई थी। उसका पति घर पर सो रहा था। अगले दिन सुबह उसे जानकारी मिली कि रत्नी बाई पड़ोस में रहने वाले टकेश्वर गोंड के घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है।

ग्रामीणों के अनुसार वारदात के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हत्या के संदेह में पड़ोसी युवक टकेश्वर गोंड को पकड़ लिया। पुलिस टीम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

शारीरिक संबंध से इनकार बना हत्या की वजह!

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी टकेश्वर गोंड ने मृतिका रत्नी बाई सोरी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। महिला द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी ने जबरदस्ती उसका मुंह पकड़ा और खाली बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक खून बहा और महिला की मौत हो गई।

फिलहाल छुरा पुलिस आरोपी टकेश्वर गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

छुरा ब्रेकिंग: नुआखाई की रात महिला की हत्या, ग्रामीणों ने संदेही युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *