Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
तीन मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत
Spread the love

राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां बुधवार को तीन मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दो युवकों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और दोनों के पैर फ्रैक्चर की जानकारी सामने आई है। वहीं एक महिला और एक अन्य युवक भी घायल हुए हैं। तीसरी मोटरसाइकिल से टकराने वाले व्यक्ति को मामूली चोट लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुभाठा निवासी एक महिला और एक युवक बेलर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर बोड़की निवासी तोमलेश दीवान और दौलत दीवान चरौदा से बोड़की की ओर जा रहे थे।

तीसरी बाइक से भी टकराए दोनों वाहन

तीन मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंतबताया जा रहा है कि चरौदा मुक्तिधाम के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही तीसरी मोटरसाइकिल से भी जा टकराए। तीसरी बाइक पर कौन्दकेरा निवासी एक व्यक्ति सवार था, जिसे हादसे में मामूली चोटें आने की जानकारी है।

दो युवकों के पैर में गंभीर चोट

हादसे में तेंदुआभाठा निवासी महिला और युवक तथा बोड़की निवासी तोमलेश दीवान और दौलत दीवान घायल हुए हैं। इनमें तोमलेश दीवान और दौलत दीवान के पैरों में गंभीर चोट आई है। दोनों के पैर फ्रैक्चर बताई जा रही है। वहीं तेंदुआभाठा निवासी महिला के पैर में भी गंभीर चोट बताई जा रही है, जबकि उसके साथ मौजूद युवक को भी चोटें आई हैं।

112 और 108 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

तीन मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंतघटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों की मदद करते हुए तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही 112 और 108 की दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर ले जाया गया।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। पुलिस की जांच और घायलों से मिली जानकारी के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

फिंगेश्वर में बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पुलिया के नीचे पलटा, सैकड़ों बोरियां पानी में बर्बाद; रेलिंग नहीं होने पर उठे सवाल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *