रायपुर। ईद Eid के अवसर पर आयोजित जुलूस के बाद तेज आवाज में डीजे बजाना और पुलिस से हुज्जतबाजी करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए डीजे वाहन जब्त कर दिया। वहीं डीजे संचालक और चालक समेत कुल दो लोगों तथा सार्वजनिक स्थान पर विवाद और मारपीट पर आमादा एक अन्य युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, ईद Eid जुलूस के दौरान और जुलूस समाप्त होने के बाद थाना गोलबाजार क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
तेज आवाज में बज रहा था डीजे
जवाहर मार्केट के सामने विवाद और झगड़े की सूचना पर गोलबाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां चुन्नम लाल साहू और सुनील निर्मलकर द्वारा डीजे और लाइट का संचालन किया जाना पाया गया। पुलिस के अनुसार Eid जुलूस समाप्त होने के बाद भी निर्धारित नियमों और समय-सीमा के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा दोनों को समझाइश दी गई, लेकिन आरोप है कि दोनों ने समझाइश मानने के बजाय हुज्जतबाजी शुरू कर दी और विवाद एवं मारपीट पर आमादा हो गए।
डीजे वाहन जब्त
पुलिस ने डीजे वाहन को जब्त करते हुए छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 3 एवं 5 के तहत पृथक कार्रवाई की। साथ ही शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
मालवीय रोड पर हंगामा, युवक गिरफ्तार
एक अन्य मामले में मालवीय रोड स्थित बरखा कलेक्शन के सामने विवाद, लड़ाई-झगड़े और हुज्जतबाजी की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। जांच के दौरान शेख फैजान (21 वर्ष) निवासी राजातालाब, नूरानी चौक थाना सिविल लाइन द्वारा आम लोगों से गाली-गलौज किए जाने की बात सामने आई। पुलिस टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन शांति भंग होने और किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके साथ मौजूद दो अन्य साथी नाबालिग पाए गए, जिन्हें उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश देने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया गया।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
रायपुर में दो चाकूबाजी कांड: दो युवकों की मौत, एक घायल; 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार






