Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
इनोवा को पिकअप ने मारी टक्कर
Spread the love

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर गुरुवार सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप की इनोवा वाहन को सामने से आ रही तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार गौरीशंकर कश्यप अपने निवास से राजधानी रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जुगाड़ और मैनपुर थाना क्षेत्र के बीच राजापड़ाव से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के एक मोड़ पर गरियाबंद की ओर से आ रही मालवाहक पिकअप ने उनकी इनोवा को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इनोवा को पिकअप ने मारी टक्करघटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर झरियाबाहरा से धूर्वागुड़ी के बीच करीब 40 किलोमीटर का मार्ग अभ्यारण्य क्षेत्र से होकर गुजरता है। इस हिस्से में सड़क चौड़ीकरण का कार्य नहीं होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इनोवा को पिकअप ने मारी टक्करबरसात के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। संकरी सड़क, मोड़ और बारिश के कारण फिसलन से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। बताया जा रहा है कि पूरे बारिश सीजन के दौरान इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं।

एक माह पहले रेंजर की हुई थी मौत

करीब एक माह पहले भी इसी मार्ग पर देवभोग के एक रेंजर और उनके चालक की मौत हो गई थी।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद ब्रेकिंगः वन विभाग की बोलेरो और ट्रक भिड़ंत, रेंजर की मौत, 8 कर्मचारी घायल; बोलेरो के उड़े परखच्चे

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *