Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पुलिस मुख्यालय
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रदेश में पुलिस प्रशासन का बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय, विभिन्न रेंज, विशेष शाखाओं और महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक के IPS अधिकारी शामिल हैं। जिसमें बस्तर, सरगुजा, रायपुर, जगदलपुर, यातायात, CID, CCTNS, SCRB, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, तकनीकी सेवाएं, प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था और वित्त एवं योजना जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

माना जा रहा है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के जरिए सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही कानून-व्यवस्था, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, साइबर एवं तकनीकी पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारियां तय की हैं।

IPS अधिकारियों के नामनवीन पदस्थापना
पवन देवमहानिदेशक, नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं, छत्तीसगढ़
गुरजिंदर पाल सिंहमहानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी
SRP कल्लूरीप्रबंध संचालक, छ.ग. पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, रायपुर
प्रदीप गुप्ताअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर एवं अतिरिक्त प्रभार संचालक, अभियोजन
विवेकानंद वर्तमान कार्य के अतिरिक्त, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
दीपांशु विजय काबरावर्तमान कार्य के अतिरिक्त, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
अमित कुमारवर्तमान कार्य के अतिरिक्त, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
डॉ. आनंद छाबड़ाअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
ओमप्रकाश पॉलपुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था/सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
अंकित कुमार गर्गवर्तमान कार्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं पुलिस महानिरीक्षक, SIA, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर।
ध्रुव गुप्तापुलिस महानिरीक्षक (CID + CCTNS+SCRB), पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
बालाजीराव सोमावरपुलिस महानिरीक्षक, अजाक पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
प्रशांत कुमार अग्रवाल महानिरीक्षक, S4C एवं तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
श्रीमती मिलना कुर्रेपुलिस महानिरीक्षक, छसबल, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
श्रीमती पारुल माथुरउप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
मनीष शर्माउप पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
अभिषेक मीणाउप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल, बस्तर
सदानंद कुमारउप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
गिरिजा शंकर जायसवालउप पुलिस महानिरीक्षक, S4C एवं तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
एम.एल. कोटवानीउप पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
प्रशांत कुमार ठाकुरउप पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS + SCRB, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
अजातशत्रु बहादुर सिंहउप पुलिस महानिरीक्षक, नगर सेना, राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं निदेशक अग्निशमन सेवाएं
विवेक शुक्लाउप पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
राजेश कुकरेजाउप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त, योजना एवं प्रबंध, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
श्रीमती श्वेता राजमणीदूरसंचार एवं डायल 112, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
रामकृष्ण साहूउप पुलिस महानिरीक्षक, CID, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
मोहित गर्गसहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशासन एवं चयन, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
रवि कुमार कुर्रे सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CID, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
यदुवली अक्षय कुमार सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS, पुलिस मुख्यालय एवं अति. प्रभार–अंतर्विभागीय लीड एजेंसी अंतर्गत संयुक्त परिवहन आयुक्त–सड़क सुरक्षा/सहा. पुलिस महानिरीक्षक
चिराग जैन सेनानी 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी
अंजलि विश्वकर्मासहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखिए सूची

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *