Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
तुलसीदास जयंती
Spread the love

नवापारा। संत शिरोमणि एवं श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर नवापारा में ग्रीन आर्मी टीम एवं महिला रामायण मंडली के संयुक्त तत्वावधान में महिला पतंजलि योग समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुलाब गार्डन लाइब्रेरी भवन में सम्पन्न हुआ।

योग और रामायण के संस्कारों का दिया संदेश

कार्यक्रम में रायपुर से श्रीमती गंगा अग्रवाल एवं श्रीमती मंगला दानी का विशेष रूप से आगमन हुआ। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को योगासन, सूक्ष्म व्यायाम एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर श्रीराम सोन, योगाचार्य डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी एवं डॉ. उमा गुप्ता ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन और श्रीरामचरितमानस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संस्कार, मर्यादा, सत्य, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाने वाला जीवन दर्शन है। महिलाओं से आग्रह किया गया कि वे रामायण के संस्कारों को घर-घर तक पहुंचाकर आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करें।

वक्ताओं ने तुलसीदास जी की रचनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘‘दूसरों का हित करने से बड़ा कोई धर्म नहीं और दूसरों को पीड़ा देने से बड़ा कोई अधर्म नहीं।’’ इसी प्रकार श्रीराम के आदर्श चरित्र को रेखांकित करते हुए तुलसीदास जी की पंक्तियां ‘‘सत्य, वचनबद्धता और मर्यादा के महत्व को बताया गया।’’

भजन-कीर्तन से राममय हुआ वातावरण

कार्यक्रम में महिला रामायण मंडली द्वारा सुंदर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और राममय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का श्रीफल, शाल एवं दुपट्टे से सम्मान किया गया। इस अवसर पर किरण तिवारी, विद्या तिवारी, सविता दुबे, सरोज सोनी, पूर्णिमा नामदेव, ऋतिका ऋतु जैन, पप्पी कौर एवं आशा ऐशानि सहित नगर की अनेक महिलाओं ने सहभागिता की।

ग्रीन आर्मी नवापारा टीम की ओर से श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्री दुर्गेश सोनी, श्रीमती तिलिस्मा साहू, श्रीमती रुचि ज्ञानेश शर्मा, श्रीमती त्रिवेणी साहू एवं पुष्पा निगम का विशेष सहयोग रहा। वहीं गायत्री परिवार से शंकर यादव, हरिशंकर सिन्हा, रमेश कुमार सोनी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महिलाओं ने योग, स्वस्थ जीवनशैली, रामायण के संस्कार एवं समाज सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भामाशाह साहू सद्भाव समिति ने किया पूर्व सैनिक एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, पूर्व सैनिकों ने साझा किए सेना के अनुभव

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *