Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
पूर्व सैनिक एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
Spread the love

नवापारा। भामाशाह साहू सद्भाव समिति स्वयंसेवी संस्था गोबरा नवापारा के बैनर तले राष्ट्र की रक्षा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री मंदिर सभागार में आयोजित समारोह में पूर्व सैनिकों और विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर राकेश गोलछा मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे, पूर्व कृषि विस्तार अधिकारी चंपू साहू एवं पूर्व पंचायत इंस्पेक्टर नूतन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ साहू समाज की आराध्य कर्मा माता, भामाशाह, वेद माता गायत्री एवं भारत माता के तैलचित्र पर चंदन-वंदन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

पूर्व सैनिकों और प्रतिभाओं का सम्मान

समारोह में पूर्व सैनिक हवलदार नूतन कुमार साहू कुंडेल करेली, नायक दुष्यंत कुमार तारक गोबरा नवापारा, एएसआई राजेंद्र राव ननवरे भेंडरी एवं हवलदार चूड़ामणि साहू रायपुर को सम्मानित किया गया।

पूर्व सैनिक एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मानइसी तरह प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में रसायन शास्त्र के टॉपर भूकांक्षी साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा की टॉपर कुमारी तनीषा साहू, पीयूष साहू, ईरा साहू, गीतांजलि साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसदा नंबर-2 के टॉपर नोबेल कुमार साहू तथा सरस्वती शिशु मंदिर कोपरा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित प्रतिभाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं श्रीफल भेंट किया गया।

सैनिकों का सम्मान गर्व का विषय

मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर राकेश गोलछा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान का अवसर गर्व का विषय है। सैनिकों की बदौलत ही देशवासी सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण जीवन जी रहे हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने को प्रेरणादायक पहल बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहनलाल ने सभी सम्मानितों को बधाई देते हुए कार्यक्रम को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समिति के उपाध्यक्ष रोमन लाल साहू ने संस्था की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

पूर्व सैनिकों ने साझा किए सेना के अनुभव

सम्मान समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों ने सेना में सेवा के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों और चुनौतियों को सार्वजनिक रूप से साझा किया। उन्होंने बताया कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैनिकों को किन परिस्थितियों में सेवा देनी पड़ती है। उनके अनुभवों ने उपस्थित लोगों, विशेषकर युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित किया।

समाजजनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पूर्व सैनिक एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मानकार्यक्रम में घनश्याम साहू, मानिक राम साहू, रवि शंकर साहू, दिनेश साहू, गुरु चरण साहू, पूर्णेन्द्र साहू, डेरहू राम साहू, खियाराम साहू, लाला साहू, पूर्व इंजीनियर यशवंत साहू, रमेश कुमार सोनी, कस्तूरी साहू, डॉ. गजानन साहू, नेहरू साहू एवं भागवत पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन के.एस. साहू ने किया। अंत में डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी ने सभी अतिथियों, सम्मानित पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

भामाशाह साहू सद्भाव समिति ने नवापारा में चिकित्सकों का किया सम्मान, ‘धरती के भगवान’ को किया नमन

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *