Doctors Day
Spread the love

Doctors Day: भामाशाह साहू सद्भाव समिति नवापारा के तत्वावधान में डॉक्टर्स डे के अवसर पर गायत्री मंदिर हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सेवाभावी चिकित्सकों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने चिकित्सकों को समाज का अमूल्य धरोहर बताते हुए चिकित्सा सेवा को ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ और ‘सेवा परमो धर्म’ की संज्ञा दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बलजीत सिंह एवं डॉ. दिलीप शाह थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. एम. बलजीत कौर, डॉ. प्रकाश गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र हिरौंदिया, डॉ. पुनीत गोस्वामी, डॉ. के.आर. सिन्हा, डॉ. तेजेंद्र साहू, डॉ. राजेंद्र गदिया एवं डॉ. टी.एन. रमेश उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरि, भामाशाह एवं कर्मा माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात समिति के उपाध्यक्ष रोमनलाल साहू ने स्वागत भाषण देते हुए समिति की गतिविधियों से अतिथियों को अवगत कराया।

चिकित्सकों ने सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म

Doctors Day: समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रकाश गुप्ता, डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. पुनीत गोस्वामी, डॉ. के.आर. सिन्हा, डॉ. टी.एन. रमेश एवं डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी ने चिकित्सा सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का जीवन मानव सेवा को समर्पित होता है और मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

डॉक्टरों के कारण ही मृत्यु दर में आई कमी

समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन ने कहा कि डॉक्टर दिन-रात अपनी सेवाएं देकर लोगों का जीवन बचाते हैं। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के कारण मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को ‘धरती का भगवान’ यूं ही नहीं कहा जाता। ऐसे में वर्ष में कम से कम एक दिन उन्हें सम्मानित कर समाज अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान

Doctors DayDoctors Day: समारोह में डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. दिलीप शाह, डॉ. एम. कौर, डॉ. प्रकाश गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र हिरौंदिया, डॉ. पुनीत गोस्वामी, डॉ. के.आर. सिन्हा, डॉ. तेजेंद्र साहू, डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. टी.एन. रमेश, डॉ. मेघील रमेश, डॉ. उमेश भोई, डॉ. राजेश्वर पटेल, डॉ. लीलाराम साहू, डॉ. अंजनी कांता जैन, डॉ. मोहनलाल सोनकर, डॉ. सियाराम तारक, डॉ. डाली साहू, डॉ. रेशमा साहू, डॉ. विधि जैन, डॉ. श्रुति देशमुख, डॉ. शिव तारक, डॉ. कमलजीत साहू (नेत्र सहायक), डॉ. हरिशंकर साहू, डॉ. गजानन साहू एवं डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी सहित उपस्थित सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया।

सभी पदाधिकारियों का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन, संरक्षक घनश्याम साहू एवं एसआर सोन, उपाध्यक्ष रोमनलाल साहू एवं मानिकराम साहू, कोषाध्यक्ष कोमल सिंह साहू, सचिव डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी, सहसचिव डेरहूराम साहू, मीडिया प्रभारी पुणेंद्र साहू सहित रविशंकर साहू, दिनेश साहू, लाला साहू, बहुरराम साहू, खियाराम साहू, जी.सी. साहू, मनोज कुमार साहू, उपेंद्र साहू, वी.के. साहू एवं अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Doctors Dayकार्यक्रम का संचालन एस.आर. सोन एवं कोमल सिंह साहू ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अंत में मानिकराम साहू ने आभार व्यक्त कर समारोह का समापन किया।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा ने जताया आभार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *