अभनपुर:- राजिम-अभनपुर मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, अभनपुर के कठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा में एक महिला, एक बच्चे सहित कुल चार लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कार और बाइक दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
अभनपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू बस ने युवक को रौंदा, बस के अगले हिस्से में फंसे शव और बाइक

