वन विभाग की बोलेरो और ट्रक भिड़ंत
Spread the love

गरियाबंद जिले में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वन विभाग के 8 अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मैनपुर विकासखंड के ध्रुवागुड़ी और बुढ़गेलटप्पा घाटी के बीच उस समय हुआ, जब वन विभाग की शासकीय बोलेरो और सामने से आ रहे एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।

गरियाबंद से लौट रहे थे वन विभाग का दल

वन विभाग की बोलेरो और ट्रक भिड़ंतजानकारी के अनुसार, देवभोग वन विभाग का दल विभागीय कार्य के सिलसिले में गरियाबंद मुख्यालय गया हुआ था। कार्य समाप्त होने के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी शासकीय बोलेरो से देवभोग लौट रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे बुढ़गेलटप्पा घाटी के पास सामने से आ रहे ट्रक से बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। बोलेरो में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें रेंजर अश्विनी दास मुरचुलिया, वाहन चालक महेंद्र निर्मलकर, वन रक्षक उमेश ध्रुव सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

राहगीरों और ग्रामीणों ने बचाईं कई जानें

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण, राहगीर और पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद रेंजर अश्विनी दास मुरचुलिया को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ कर्मचारियों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग-130सी पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

वन विभाग में शोक की लहर

रेंजर अश्विनी दास मुरचुलिया के आकस्मिक निधन से वन विभाग में शोक का माहौल है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत; एक घायल

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *