रुद्राक्ष पौधारोपण अभियान (1)
Spread the love

राजिम:- छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के तत्वावधान में धर्मनगरी राजिम स्थित पदमा (शीतला) तालाब परिसर में रुद्राक्ष पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण का संदेश देना था। समारोह में अतिथियों एवं समाजजनों ने रुद्राक्ष के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी

रुद्राक्ष पौधारोपण अभियान (1)कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि रुद्राक्ष का पौधा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और मानव जीवन के संतुलन का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरित वातावरण मिल सके।

उन्होंने छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ प्रकृति संरक्षण का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है।

राजिम में हो रहे करोड़ों के विकास कार्य

रुद्राक्ष पौधारोपण अभियानकार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने की। उन्होंने कहा कि राजिम को नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि पदमा (शीतला) तालाब के सौंदर्यीकरण, लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से चौपाटी निर्माण, नदी किनारे नवीन मेला मैदान तक फोर-लेन सड़क तथा मां राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं। इन परियोजनाओं से राजिम की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान और मजबूत होगी।

रुद्राक्ष पौधारोपण अभियान (1)समारोह में समाज के संरक्षक उमेश भारती, प्रांतीय अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन, समाज संयोजक राजेंद्रपुरी गोस्वामी, नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकार, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू तथा भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन काशीपुरी कुंदन ने किया। इस अवसर पर लिली साहू, कामेश्वर गोस्वामी, रामकुमार गोस्वामी, श्याम अग्रवाल, पार्षद आकाश राजपूत, भरत यादव, बलराम निषाद, तुषार कदम, उत्तम निषाद सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

राजिम को नगर पालिका का दर्जा: विधायक रोहित साहू ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का जताया आभार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *