नगर निगम (Municipal Corporation) के सब इंजीनियर का शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है, हालांकि आत्महत्या के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव
पुलिस के अनुसार, बिलासपुर में नगर निगम (Municipal Corporation) के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव महाराणा प्रताप चौक के पास निगम कॉलोनी सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर अमर सिंह चौहान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फांसी लगाने से पहले उन्होंने अपनी कलाई भी काटी थी।
सुसाइड नोट बरामद, जांच के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे जब्त कर उसकी लिखावट का सत्यापन कराने भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह चौहान का हाल ही में (Municipal Corporation) जगदलपुर तबादला हुआ था।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं (Municipal Corporation) स्थानांतरण, व्यक्तिगत, पारिवारिक या अन्य किसी कारण से वे मानसिक तनाव में तो नहीं थे। हालांकि अभी तक किसी भी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और परिचितों से पूछताछ कर रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट की जांच और बयानों के बाद ही मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक ने की आत्महत्या, मकान में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी के उड़े होश

