Abhanpur Bike Theft
Spread the love

Abhanpur : अभनपुर क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी शनिवार बाजार में खड़ी बाइकों को अपना निशाना बनाते थे।

मामले का खुलासा करते हुए रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम ने बताया कि पुलिस की सघन जांच और पूछताछ के दौरान आरोपियों आकाश और संदीप की निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। गिरफ्तार सभी आरोपी अभनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

रायपुर सीएसपी तुलसी राम लेकाम

Abhanpur : पुलिस के अनुसार बरामद पांच मोटरसाइकिलों में चार वाहन अभनपुर के शनिवार बाजार से चोरी किए गए थे, जबकि एक मोटरसाइकिल राखी थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा से चोरी की गई थी। आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों में खड़ी बाइकों की रेकी कर मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर फरार हो जाते थे।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का यह गिरोह रायपुर और आसपास के अन्य थाना क्षेत्रों में भी वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में भी जांच में जुटी हुई है।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

अभनपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू बस ने युवक को रौंदा, बस के अगले हिस्से में फंसे शव और बाइक

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *