Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
दोपहिया वाहनों की चोरी
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में घूम-घूमकर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से चोरी की चार दोपहिया वाहन बरामद की गई हैं।

मास्टर चाबी से करते थे वाहन चोरी

पुलिस के अनुसार, दोपहिया वाहन चोरी की लगातार घटनाओं को देखते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा चोरी के संभावित स्थानों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे थे। इसके साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय करने, तकनीकी विश्लेषण और नियमित पेट्रोलिंग के जरिए संदिग्धों की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान 4 सितंबर 2026 को विशेष टीम और थाना मौदहापारा पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को बिना नंबर की एक्टिवा पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए, पूछताछ में खुला राज

पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम कुनाल सोनी (20) निवासी राम नगर-लक्ष्मण नगर, गली नंबर 01 थाना गुढ़ियारी रायपुर बताया। दूसरा युवक नाबालिग पाया गया। पुलिस ने उनके कब्जे में मिली एक्टिवा के दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस के मुताबिक, संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने उक्त एक्टिवा को थाना मौदहापारा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया।

इसके बाद पुलिस ने चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने मौदहापारा क्षेत्र से एक और देवेंद्र नगर क्षेत्र से दो अन्य दोपहिया वाहन चोरी करना भी स्वीकार किया।

चार चोरी के मामलों का खुलासा

पूछताछ में चार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। बरामद वाहनों में तीन एक्टिवा (CG 04 DM 1180, CG 04 LD 4393, CG 04 LK 4092) और एक डियो (CG 04 NV 4386) शामिल है।

बरामद चोरी की दो गाड़ियों के संबंध में थाना मौदहापारा में अपराध दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा वाहनों की चोरी के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस अब चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

रायपुर के एजुकेशन एकेडमी में लाखों की चोरी: 2 आरोपी गिरफ्तार, 4.97 लाख नगद बरामद

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *