अभनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्व समाज संगठन संभाग रायपुर के तत्वावधान में अभनपुर विकासखंड के 200 शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 5 सितंबर को दोपहर 12 बजे गायत्री मंदिर अभनपुर में किया जाएगा।
सर्व समाज संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार अभनपुर विकासखंड के ऐसे शिक्षक, जो अपने विद्यालयों में पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण को सम्मान देना है।
तैयारियों में जुटे सर्व समाज के पदाधिकारी
सम्मान समारोह को लेकर सर्व समाज संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित की जा रही हैं और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों में सर्व समाज रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, टिकेंद्र सिंह ठाकुर, रायपुर जिला अध्यक्ष नारायण सोनी, फतीश साहू, भरत देवांगन, डॉ. सुखदेव साहू, तरुण साहू, हेमलाल ध्रुव, वेदव्यास तारक सहित सर्व समाज के अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
200 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान
संगठन की ओर से बताया गया कि शिक्षक दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होगा। अभनपुर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। सर्व समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सदस्यों और क्षेत्रवासियों से सहभागिता की अपील की है।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






