गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे युवका को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने तत्काल घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थित नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सजापाली निवासी 22 वर्षीय युवक कृषि कार्य के लिए बैल लेकर छुरा गया था। सोमवार रात करीब 8.30 बजे वह अपने साथी के साथ बैलों को लेकर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान कोसमबुड़ा चौकी के पास युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं।
हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक खुडियाड़िही गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही छुरा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण पुलिस ने बिना देर किए घायल युवकों को अपने पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण समय गंवाए बिना घायल को पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
छुरा से किशन सिन्हा की रिपोर्ट
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

