Spread the love

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिंगरापगार, जतमई, घटारानी और विश्व प्रसिद्ध प्राकृतिक शिवलिंग भूतेश्वर नाथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हुड़दंगियों और नशा करने वालों को सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने, शांति भंग करने और नशे का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को मौके पर ही सख्त हिदायत दी गई है। भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ विधिसम्मत एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने दिए निर्देश

एसपी वेदव्रत सिरमौर ने संबंधित थाना प्रभारियों को पर्यटन स्थलों पर नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरियाबंद के प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों पर आने वाले प्रत्येक पर्यटक को सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

जनता और पर्यटकों से सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि गरियाबंद अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक आस्था के लिए पूरे प्रदेश में पहचान रखता है। इन पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पर्यटन स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और गरियाबंद पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद पुलिस का सुरक्षा अभियान तेज, अवैध प्रवासियों की पहचान और किरायेदार सत्यापन के लिए सरपंच-कोटवारों की बैठक; जारी हुआ टोल फ्री नंबर

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *