एकल अभियान की बैठक
Spread the love

नवापारा-राजिम। नगर के राधा-कृष्ण मंदिर में एकल अभियान की मध्य छत्तीसगढ़ भाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के शिल्पकार एवं संस्थापक सदस्य श्याम जी गुप्त ने कहा कि ‘‘भारत की आत्मा वनवासी गांवों में बसती है।’’ उन्होंने वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वावलंबन और संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का आह्वान किया।

वनवासी क्षेत्रों में छह माह प्रवास का संकल्प

बैठक में मध्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद और नवापारा अंचल के कुल 13 जिलों से भाग, संभाग, प्रभाग स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। श्याम जी गुप्त ने एकल अभियान के अंतर्गत संचालित पंचमुखी शिक्षा की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से अगले छह माह तक नियमित प्रवास करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने समिति सदस्यों से प्रत्येक माह कम से कम दो दिन वनवासी क्षेत्रों में बिताकर वहां के लोगों के बीच सेवा कार्य करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वनांचल में रहने वाले भाई-बहनों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता देश के विकास की आधारशिला है। यदि वनवासी समाज शिक्षित और स्वावलंबी बनेगा तो भारत हर क्षेत्र में और अधिक सशक्त होगा।

स्वावलंबन और संगठन पर दिया जोर

बैठक में उन्होंने गांव-गांव और शहरों में हनुमान परिवार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को संगठित और सेवा के प्रति समर्पित बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने वनवासी परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी बल दिया और कहा कि ‘‘स्वावलंबी व्यक्ति ही स्वाभिमानी बनता है, और स्वाभिमानी समाज ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है।’’

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर गोपाल यादव, प्राची गर्ग, महेंद्र कांत संघानी, राजीव नंदे, प्रदीप सवाई, इति मिश्रा, गिरधारी अग्रवाल, पवन खत्री, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र डड़सेना, वीरेंद्र साहू, प्रफुल्ल दुबे, रूपेंद्र चंद्राकर, योगिता सिन्हा, सुनंदा जैन, सरोज कंसारी, रविशंकर साहू, रेखा बंजारी, ललित पांडे, लखन साहू, डॉ. टीकम वर्मा, सनत चौधरी, भूपेंद्र सोनी एवं करण सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल दुबे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन गिरधारी अग्रवाल ने व्यक्त किया।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

हरियाली का संकल्पः श्री हनुमान चालीसा समिति ने लगाए 11 बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *