Rain: मानसून की पहली ही बारिश ने गोबरा नवापारा नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर के कई वार्डों में जलभराव, जाम नालियां और सड़कों पर फैली गंदगी से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के महामंत्री सुरेन्द्र साहू ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षा पूर्व तैयारियों के अभाव में पहली ही बारिश ने नगरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
शहर के कई इलाकों में जलभराव
Rain: सुरेन्द्र साहू ने बताया कि वार्ड क्रमांक-2 स्थित खोलीपारा की स्थिति सबसे अधिक गंभीर रही, जहां आत्माराम निषाद सहित कई परिवारों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं नगर का बस स्टैंड करीब एक से डेढ़ फीट पानी में डूब गया, जिससे यात्रियों और आम नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि गंज रोड, महावीर चौक से परमार टेलर मार्ग, किसानपारा, शीतलापारा, दम्मानी कॉलोनी, बढ़ईपारा, रेलवे स्टेशन पारा, साहनीपारा और बगदेहीपारा सहित कई इलाकों में जलभराव बना रहा। बगदेहीपारा के शांति चौक और कांदाडबरी क्षेत्र में भी पानी (Rain) भर गया, जबकि मंदिर परिसर तक में पानी पहुंच गया। जाम नालियों के कारण गंदा पानी और कीचड़ सड़कों पर फैलने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

सुरेन्द्र साहू ने कहा कि यदि पहली ही बारिश (Rain) में नगर की यह स्थिति है तो पूरे वर्षाकाल में जनता को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने नगर पालिका से तत्काल जाम नालियों की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, प्रभावित परिवारों को राहत और भविष्य के लिए स्थायी कार्ययोजना बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने दी सफाई
Rain: इधर, नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू ने कहा कि रेलवे स्टेशन पारा एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की मुख्य वजह निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दिनों में सभी प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
गुलाब गार्डन का बाउंड्री वॉल गिरी

बारिश (Rain) का कहर इस कदर देखने को मिला है कि रायपुर रोड स्थित गुलाब गार्डन की बाउंड्री वॉल पहली ही बारिश में भरभराकर गिर गई, जिससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
बारिश से लबालब हुआ त्रिवेणी संगम
Rain: लगातार बारिश से राजिम का त्रिवेणी संगम पानी से घिर गया है। पैरी, सोंढूर और महानदी के जलस्तर लगातार बढ़ने से संगम लबालब भर गया है। संगम के मध्य स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर का परिसर चारों ओर से पानी से घिर गया है, जिससे यहां का दृश्य अत्यंत मनोहारी और रोमांचक नजर आ रहा है।

आसमान में छाए काले बादल, ठंडी हवाएं और उफनती नदियों का संगम क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर हो उठा है। मानसून की पहली अच्छी बारिश (Rain) ने जहां लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है, वहीं राजिम के त्रिवेणी संगम की छटा भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
बारिश कम होने के बाद बड़ी संख्या में नगरवासी और आसपास के लोग राजिम एवं गोबरा नवापारा के नदी तटों पर पहुंचकर इस मनमोहक दृश्य का आनंद ले रहे हैं। बढ़ते जलस्तर बीच स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर का विहंगम दृश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
खेतों में भरे पानी
Rain: बारिश का असर केवल शहर तक ही सीमित नहीं रहा। नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के खेत भी पानी से लबालब भर गए हैं। चारों ओर जलभराव का नजारा देखने को मिल रहा है। किसानों के लिए यह बारिश जहां खरीफ फसलों की दृष्टि से राहत लेकर आई है, वहीं अत्यधिक जलभराव से कुछ स्थानों पर नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।
हमसे जुड़े WhatsApp Group
https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
Heavy Rain: झमाझम बारिश में बह गई पुलिया, दर्जनों गांवों से संपर्क टूटा; संकट में हजारों ग्रामीण

