गरियाबंद। गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां पति की मौत के कुछ देर बाद पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। बताया गया कि पहले पति ने आत्महत्या की, घटना के कुछ देर बाद पत्नी ने भी फांसी लगा ली। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भेजीपदर निवासी मिलाप सिंह ध्रुवा (27) पहले आत्महत्या की। इसके कुछ घंटे बाद उनकी पत्नी मंजुला ध्रुवा (25) ने यह कदम उठा लिया। दोनों पति-पत्नी गांव से बाहर खेती क्षेत्र में बने मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी।
पति के बाद पत्नी ने भी उठाया कदम
परिजनों के अनुसार मिलाप पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। घटना के दिन पहले मिलाप की मौत हुई और बाद में उसकी पत्नी मंजुला ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं। हालांकि, दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पति-पत्नी के बीच किसी तरह की अनबन, पारिवारिक परिस्थितियों अथवा किसी अन्य कारण को लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया गया है कि मिलाप सिंह के पिता का वर्ष 2018 में निधन हो चुका था और परिवार में उनकी मां हैं। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p






