DSP डीएसपी विदाई समारोह
Spread the love

पुलिस विभाग में वर्षों तक समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं देने वाले डीएसपी प्रेम साहू 30 जून को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में बलौदाबाजार पुलिस परिवार द्वारा गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने उनके उल्लेखनीय सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह तथा डीएसपी राजेश श्रीवास्तव ने प्रेम साहू के सेवाकाल के अनुभव साझा किए और उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा अनुशासित व्यक्तित्व की सराहना की।

स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने पुलिस परिवार की ओर से डीएसपी प्रेम साहू को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जिम्मेदारी भरा दायित्व है। ऐसे में पूरी सेवा अवधि को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रेम साहू ने अपने सेवाकाल में न केवल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि अपने कनिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का निरंतर मार्गदर्शन कर पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को भी मजबूत किया। विभाग उनकी सेवाओं और अनुभवों को हमेशा याद रखेगा।

पुलिस परिवार का स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी

सम्मान से अभिभूत डीएसपी प्रेम साहू ने पुलिस परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान मिला सहयोग, विश्वास और सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहकर्मियों का साथ हमेशा उनकी यादों में रहेगा।

परिवार और शुभचिंतक हुए शामिल

विदाई समारोह में डीएसपी प्रेम साहू की धर्मपत्नी श्रीमती साधना साहू, परिवार के सदस्य रूद्रप्रताप एवं सोहन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सेवानिवृत्ति के बाद राजिम क्षेत्र के नागरिकों, मित्रों और परिजनों ने भी उनका अभिनंदन कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

हमसे जुड़े WhatsApp Group

https://chat.whatsapp.com/HToDGHdy05UKerT1cNQdQD

हमसे जुड़े WhatsApp Channel

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

कबीर जयंती महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब: कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह पहुंचे सोनपैरी आश्रम

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Founder & Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *